फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Worker injured by PRV vehicle

Basti News: पीआरवी वाहन से श्रमिक घायल

Mon, 02 Mar 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Worker injured by PRV vehicle
कलवारी। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर चकदहा चौराहे के पास सड़क पार करते समय पीआरवी वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय बोधराम निवासी ग्राम छाता थाना सलया, जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। रविवार की शाम करीब छह बजे चकदहा चौराहे के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से जा रहे पीआरवी वाहन की चपेट में आ गया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोट भी आई।

पीआरवी टीम ने उसे अपने वाहन से सीएचसी बनहरा कुदरहा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed