फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women's Hospital: Action plan made for renovation of CC road and private wards

महिला अस्पताल : सीसी रोड व प्राइवेट वार्डों के जीर्णोद्धार के लिए बनी कार्ययोजना

Sun, 21 Dec 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women's Hospital: Action plan made for renovation of CC road and private wards
जिला महिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड की छत का टूट कर गिर रहा प्लास्टर संवाद
बस्ती। जिला महिला अस्पताल जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पहले चरण में सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से यूपी सिडको को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब कार्यदायी संस्था आगणन तैयार करेगी। बजट मिलने पर कार्य शुरू हो सकेगा। यहां की कई छत भी जर्जर स्थिति में हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में अस्पताल परिसर में जलभराव हो जाता है। परिसर में बनी सड़क भी नीचे होने से उसमें पानी जमा रहता है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। इस समस्या के निदान के लिए सीसी रोड प्रस्तावित है। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, आवास, सीएमएस आवास और प्राइवेट वार्डों के मरम्मत के साथ अन्य कार्य कराए जाने की कार्ययोजना बनी है।
विज्ञापन

इसके लिए सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार ने यूपी सिडको को कार्यों का विवरण उपलब्ध करा दिया है। आगणन के लिए कार्यदायी संस्था से समय मांगा है। बताया कि फाइनली कार्ययोजना एजेंसी के जरिये शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद धन आवंटित होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्राइवेट वार्ड के साथ छत के टूट रहे प्लास्टर
महिला अस्पताल का प्राइवेट वार्ड जगह-जगह से जर्जर हो गया है। सीएमएस आवास व कर्मचारी आवास की भी स्थिति बदहाल हो गई है। साथ जनरल सर्जिकल वार्ड की छत से प्लास्टर छूटकर नीचे गिर रहा है। इससे कर्मचारियों और रोगियों को खतरा है। यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में बताया है कि अस्पताल की चहारदीवारी की मरम्मत के साथ ऊंचा कराना आवश्यक है। उसके साथ ही काटेदार तार भी लगाया जाना है। तीन जगहों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य होना है। सीएमएस आवास व कर्मचारी आवास की मरम्मत की आवश्यकता है। बाउंड्रीवाल, इंटरलाॅकिंग ट्रैक बनवाने के साथ मुख्य गेट के पास सीसी रोड के निर्माण की जरूरत है। प्राइवेट वार्डों के जीर्णोद्धार का कार्य भी आवश्यक है।


कोट
महिला अस्पताल में कुछ मरम्मत कार्य के साथ ही सीसी रोड निर्माण की आवश्यकता है। यूपी सिडको को कार्यों की सूची उपलब्ध कराकर आगणन के लिए कहा गया है। कार्यदायी संस्था जल्द से जल्द आगणन करेगी।
-डाॅ. अनिल कुमार , सीएमएस, महिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed