फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Women empowerment campaign launched at railway station

Basti News: रेलवे स्टेशन पर चलाया महिला सशक्तीकरण अभियान

Sat, 04 Oct 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Women empowerment campaign launched at railway station
रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते जीआरपी की टीम- पुलिस - फोटो : आरपीएफ
बस्ती। गांधी जयंती पर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों और अन्य यात्रियों को महिला सुरक्षा, विकास और सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। महिला यात्रियों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने की जानकारी देना था। इस कार्यक्रम का निर्देशन अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी ने किया, जबकि पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर विनोद कुमार ने निकट पर्यवेक्षण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। इनमें साइबर हेल्पलाइन 1930, अग्निशमन सेवा 101, एंबुलेंस सेवा 102 और 108, वीमेन हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन पुलिस सेवा 112 शामिल हैं। यात्रियों को पम्पलेट, फोल्डर और स्टीकर वितरित किए गए, ताकि वे इन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी अपने पास रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने इस अवसर पर महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया और ट्विटर हैंडल तथा व्हाट्सएप नंबर 7570000100 से जुड़ने की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव, लल्लन तिवारी, पूजा यादव, निहारिका श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा और अरविंद यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चियों व महिलाओं को किया जागरूक

भानपुर। सोनहा थाने की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर और ग्राम पंचायत भैसहिया में बच्चियों और महिलाओं को नारी सम्मान, स्वावलंबन और नारी शक्ति के प्रति जागरूक किया। टीम ने आपात स्थितियों में पुलिस, चिकित्सा और अन्य विभागों की मदद के लिए सरकार द्वारा संचालित टोल-फ्री नंबरों की जानकारी दी और पम्पलेट भी वितरित किए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमजान अली अंसारी, उपनिरीक्षक अशोक पाल, महिला आरक्षी अर्चना यादव, होमगार्ड वीरेंद्र नाथ पाण्डेय, विद्यालय के शिक्षक और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed