फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   women eating tha poising111

रहस्यमय हाल में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Thu, 02 Jan 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
women eating tha poising111
बस्ती के कप्तानगंज सीएचसी पर मृतका सपना के परिजनों से पूछताछ करती दुबौलिया पुलिस। - फोटो : BASTI
रहस्यमय हाल में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन

दुबौलिया(बस्ती)। सिसौनी गांव में 30 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सिसौनी गांव के स्व. बिंदेश्वरी की बेटी सपना की शादी पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के गोबरहिया गांव निवासी प्रमोद के साथ हुई थी। तीन बच्चे भी हैं। बड़ी बेटी अंशिका (12), दो बेटे गोलू (8) और अंश (6) हैं। तीन दिन पहले सपना ससुराल से मायके सिसौनी आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह सपना अचानक चीखने लगी। आवाज पर पास-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। उस समय उसके मुंह से झाग आ रहा था। गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। मां कांति ने पड़ोस के एक लोग पर मारने-पीटने का भी आरोप लगाया। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वह ससुराल पक्ष से भी पीड़ित थी। चर्चा यह भी कि खोए जेवर को लाने का दबाव भी था। अस्पताल पहुंचे नायब तहसीलदार निखिलेश कुमार ने मायके व ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की। प्रभारी चिकित्साधिकारी की सलाह पर दुबौलिया पुलिस को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया। डॉक्टर का कहना था कि मौत का कारण जहरीला पदार्थ है। दुबौलिया थाने के उपनिरीक्षक मुनीष दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed