{"_id":"6b074d69de86984e8f018c2e","slug":"students-should-study-science-like-mathematics-it-will-make-examinations-easier-basti-news-c-207-1-bst1001-172735-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विज्ञान को गणित की तरह पढ़ें विद्यार्थी, परीक्षा में होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विज्ञान को गणित की तरह पढ़ें विद्यार्थी, परीक्षा में होगी आसानी
विज्ञापन
बस्ती। बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। विषयवार शिक्षक कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को जरूरी टिप्स भी दे रहे हैं। उन्हें समय सारिणी तैयार कर विषयगत पढ़ाई की सलाह दी जा रही है। एक निजी विद्यालय के विज्ञान शिक्षक पंकज श्रीवास्तव कहते हैं कि अभी परीक्षा में काफी वक्त है। विद्यार्थी सभी विषयों का रिवीजन आसानी से कर सकते हैं। विज्ञान विषय को गणित की तरह समझकर पढ़ा जाए तो परीक्षा में आसानी होगी।
वह कहते हैं कि विज्ञान कोई कठिन विषय नहीं है। यह भी सूत्रों पर आधारित विषय है। इसे रटने के बजाय समझने की जरूरत है। यदि प्रत्येक पाठ्यक्रम को समझकर अध्ययन किया जाए तो यह सबसे आसान विषय है। विद्यार्थी अभी से समयसारिणी तैयार करें। हर विषयों के पढ़ाई का समय निर्धारित करें। पाठ्यक्रम लगभग समाप्त हो चुके हैं। अब जरूरत हैं समयसारिणी बनाकर बच्चे इसका रिवीजन करें। निरंतर अध्ययन से पाठ्यक्रम मजबूत होंगे। न्यूमेरिकल (आंकिक) प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें।
जिसका न्यूमेरिकल तैयार नहीं होता हैं परीक्षा में उसी को कठिनाई होती है। इसलिए सूत्रों के आधार पर न्यूमेरिकल को नियमित हल करते रहना चाहिए। इससे इस विषय पर मजबूत पकड़ बनती है। यदि कोई प्रश्न उलझा रहा है तो शिक्षक से मिलकर उसका तत्काल समाधान निकालें। विज्ञान में न्यूमेरिकल आधारित प्रश्नों का अभ्यास करने से सबसे बड़ा फायदा है कि परीक्षा में उलझन नहीं होगी। प्रत्येक पाठ्यक्रम में सूत्र आधारित प्रश्नों को हल करना बच्चों को जरूर सीखना चाहिए। इस समय बोर्ड परीक्षार्थी को कम से कम आठ घंटे नियमित पढ़ाई करनी चाहिए। स्व अध्ययन से परीक्षा में अपेक्षित सफलता मिलती है।