{"_id":"68fbe03fa6704d9b5a011a96","slug":"women-and-girls-were-made-aware-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146371-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
Sat, 25 Oct 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम ने अपन क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया।
कोतवाली थाना की टीम ने खीरीघाट मिश्रौलिया में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं के साथ बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान मिशन शक्ति, साइबर अपराध, और शासन द्वारा प्रदत्त विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुरानी बस्ती थाना की टीम ने ग्राम बायपोखर में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।
महिला थाना बस्ती की टीम ने महिला अस्पताल, गांधीनगर रोडवेज और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं से मिलकर महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया। कलवारी थाना की टीम ने ग्राम गोविंदापुर में चौपाल आयोजित कर बहु बेटी सम्मेलन के माध्यम से मिशन शक्ति, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला थाना एंटी रोमियो टीम ने ग्राम जामड़ीह शुक्ल में बहु बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
परशुरामपुर थाना की टीम ने मखौड़ा धाम में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति और साइबर अपराध संबंधी जानकारी प्रदान की। लालगंज थाना की टीम ने मथौली में चौपाल आयोजित कर बहु बेटी सम्मेलन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। मुंडेरवा थाना की टीम ने ग्राम कुसम्हा और जगदीशपुर में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।