फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman went to donate clothes on husband death anniversary dies in accident

Basti News: पति की बरसी पर कपड़े दान करने गई महिला की हादसे में मौत, भतीजा घायल

Mon, 04 Dec 2023 12:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Dec 2023 12:05 PM IST
सार

विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग पर बंजरिया गोसाईं गांव के पास किसी वाहन ने पतिराम की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। सोहरता देवी व फूला देवी सड़क पर सिर के बल गिरीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman went to donate clothes on husband death anniversary dies in accident
सोहरता देवी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पति की बरसी के दिन भतीजे के साथ बाइक से कपड़े दान करने गई महिला की अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग पर बंजरिया गोसाईं गांव के सामने रविवार सुबह हुई घटना में साथ गई पड़ोसी महिला की भी मौत हो गई। बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


पैकोलिया थानाक्षेत्र के महुआ गांव निवासी सोहरता देवी (45) के पति लल्लन प्रसाद का बीते 19 नवंबर को निधन हो गया था। रविवार की भोर में बरसी से पूर्व सोहरता क्षेत्र के ही सलहदीपुर गांव निवासी भतीजे पतिराम के साथ सरयू स्नान और कपड़े दान करने की रस्म पूरी करने अयोध्या गई थीं। उनके साथ पड़ोसी फूला देवी (50) पत्नी रमाशंकर भी गईं थीं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जन समस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे लौटते समय विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग पर बंजरिया गोसाईं गांव के पास किसी वाहन ने पतिराम की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। सोहरता देवी व फूला देवी सड़क पर सिर के बल गिरीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल पतिराम को हर्रैया पुलिस ने सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने सोहरता देवी के बेटे कृष्ण कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed