फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman suffers burns in women's restroom under suspicious circumstances; dies while being taken to Lucknow.

Basti News: संदिग्ध हालात में महिला शाैचालय में झुलसी, लखनऊ ले जाते समय मौत

Sun, 20 Sep 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman suffers burns in women's restroom under suspicious circumstances; dies while being taken to Lucknow.
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में शुक्रवार की रात घर के शौचालय में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर गंभीर हुई महिला की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि महिला ने शौचालय के अंदर पेट्रोल छिड़ककर खुद आग लगाई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं, विदेश में रह रहे पति को घटना की सूचना दे दी गई है, जो घर के लिए रवाना हो चुके हैं। दामोदरपुर गांव निवासी लालजी यादव की पत्नी कविता यादव (35 वर्ष) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे घर के शौचालय में गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने शौचालय के अंदर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। अंदर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई, तब तक कविता गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।परिजन आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन अयोध्या के पास पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुबौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मृतका का शव अयोध्या में कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी हर बिंदु पर गहराई से जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed