फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman sitting on a bike came down, died

Basti News: टक्कर लगने से बस के पहिए के नीचे आई बाइक पर बैठी महिला, मौत

Fri, 05 Apr 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 Apr 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman sitting on a bike came down, died
दो बेटों के साथ परिचित से मिलने फुटहिया के पास जा रही थी महिला
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के क्राॅसिंग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज़ एजेंसी

बस्ती। फुटहिया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार तीन लोगों में से महिला बस के पहिए के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के दो बेटे घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फुटहिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भेजवाया। महिला के क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र के मधुवन निवासी उमेश कुमार 60 वर्षीय मां फूला देवी व छोटे भाई 25 वर्षीय अजय कुमार के साथ बाइक से कुछ जरूरी कार्य से फुटहिया के पास जा रहे थे। फुटहिया फ्लाईओवर के पास क्राॅसिंग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उमेश के मुताबिक पीछे बैठी मां के ऊपर बस पहिया चढ़ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक चला रहे घायल बड़े बेटे उमेश ने बताया कि वह लोग मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जमोहे गांव में मामा के घर रह रहे थे। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। छोटा भाई अजय कई माह से बीमार चल रहा है। उसे बस्ती लाए थे। एक लोग से मिलने फुटहिया के पास जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि मामूली रूप से घायल उमेश को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed