{"_id":"58654dcf4f1c1b435ceebfa2","slug":"woman-s-death-said-freezing-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, ठंड की मार बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, ठंड की मार बताई
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
रामनगर गांव मे मृतक महिला के बारे जानकारी लेते एसडीएम सुरेश शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज तहसील क्षेत्र के रूद्रपुर गांव में 62 वर्षीय ज्ञानमती की बुधवार देर रात मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मौत ठंड से हुई लेकिन प्रशासन के लोग ब्रेन हैमरेज बता रहे हैं। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
बृहस्पतिवार को मौत का मामला प्रकाश में आया तो एसडीएम सुरेश चद्रं शर्मा रूद्रपुर गांव पहुंचे और परिवार वालों से जानकारी ली। परिवार वालों का कहना है कि ज्ञानमती बुधवार सुबह ठीक ठाक थीं। नहाने के बाद उनके शरीर में अकड़न हुई और तबीयत खराब हो गई। आनन फानन में एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी सल्टौआ ले गए जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार होता नहीं देख डॉक्टरों ने ज्ञानमती को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने की सलाह दी। आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने से लोग मेडिकल कॉलेज नहीं ले जा सके। रात में ही मौत हो गई। ठंड की पुष्टि के लिए एसडीएम ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही लेकिन परिवार वालों ने मना कर दिया। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने तहसील में भेजी रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण ब्रेन हैमरेज बताया है। ग्राम प्रधान कमलेश, सुनील, अरशदुल इस्लाम, दुर्गेश ने प्रशासन से परिवार को मदद दिलाए जाने की अपील की है।