{"_id":"6969414ff41b03950a06a510","slug":"woman-riding-a-bike-dragged-by-car-dies-basti-news-c-207-1-bst1006-151311-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक सवार महिला को कार ने घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक सवार महिला को कार ने घसीटा, मौत
विज्ञापन
छावनी (बस्ती)। अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर नई बाजार के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर बैठी महिला को करीब तीन सौ मीटर तक कार घसीटते हुए ले गई। इससे उसकी मौके पर गई। जबकि बाइक चालक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कार छोड़ कर मौके से भाग गया।
जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले उमरी बेगम गंज थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी सीमा (53) पत्नी जगदंबा अपने बेटे आकाश (21) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में छावनी क्षेत्र के पूरे तेजी गांव जा रही थीं। बाइक चालक दोपहर करीब 12 बजे फोरलेन पर नई बाजार के पास कट से पूरे तेजी गांव जाने के लिए बाइक मोड़ रहा था। इसी बीच बस्ती की तरफ जा रही बेकाबू कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद बाइक चालक आकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां सीमा कार में फंस गईं और चालक उन्हें 300 मीटर तक घसीट ले गया। इससे सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकाश को इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा गया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद