फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman lost her life by hanging

फंदे पर लटकर महिला ने दी जान

Wed, 25 Mar 2020 07:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Woman lost her life by hanging
फंदे पर लटकर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के मुइली गांव में 24 वर्षीय विवाहिता ने टीन शेड के मकान में लगे बांस में दुपट्टे से फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

दुबौलिया थानाक्षेत्र साड़पुर गांव निवासी राजाराम ने 24 वर्षीय बेटी सुनीता की शादी पैकोलिया थानाक्षेत्र के मुइली गांव निवासी सुबेंदर के साथ वर्ष-2018 में की थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। आठ माह पहले उसने पुत्री को जन्म दिया। पति सुबेंदर रोटी-रोजी के लिए घर के बगल एक गुमटी में किराना का सामान रखकर बेचते थे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे जब वह खाना खाने घर पहुंचे तो पत्नी का टीन शेड के बांस में शव लटका पाया। उन्होंने सूचना पैकोलिया पुलिस व ससुराल वालों को दी। ससुराल के लोग उसके घर पहुंच गए। थानाध्यक्ष पैकोलिया दुर्गा प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed