{"_id":"66fb1f2135e5f1fd6f037d84","slug":"woman-injured-due-to-falling-of-roof-and-concrete-balcony-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124843-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छप्पर व पक्का छज्जा गिरने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छप्पर व पक्का छज्जा गिरने से महिला घायल
Tue, 01 Oct 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बस्थनवां गांव में सोमवार की सुबह पक्की दीवार की छत का छज्जा व रिहायसी छप्पर गिरने से एक महिला घायल हो गई। गृहस्थी का सारा सामान उसके नीचे दब गया। कृष्ण कुमार की मां परिजनों सहित छप्पर में सो रही थीं। बारिश के चलते गीली हुई दीवार में लगा छज्जा व उस पर रखा छप्पर उनके ऊपर गिर गया। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला।
छप्पर के नीचे दबने से कृष्ण कुमार की मां चोटिल हो गईं। उन्हें स्थानीय डॉक्टर को दिखाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंचे प्रधान के प्रतिनिधि महेश चौहान ने मौके पर जायजा लिया और मदद का भरोसा दिया । संवाद