फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman gives birth to three children simultaneously, all three die

Basti News: महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, तीनों की मौत

Sun, 08 Sep 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to three children simultaneously, all three die
एनआईसीयू खाली न होने के कारण हुई शिशुओं की मौत
विज्ञापन

चिलमा पीएचसी पर स्टॉफ नर्स ने गर्भवती का कराया था सुरक्षित प्रसव
आर्थिक स्थित ठीक न होने के कारण मेडिकल कॉलेज नहीं ले जा पाए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज (बस्ती)। दुबौलिया क्षेत्र के चिलमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। दो बच्चों का वजन कम होने के चलते महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन महिला अस्पताल पहुंचे तो वहां से ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर दिया गया। वहां एनआईसीयू (निओनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) खाली न होने की वजह से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया आर्थिक स्थिति ठीक न होने से घर लेकर चले आए है। शनिवार को तीनों नवजात ने दम तोड़ दिया।

चकुआपुर की नीलम पत्नी राधेश्याम कुछ दिन पहले अपने मायके पिपरी ऊंजी गांव आई थी। दो दिन पहले प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलमा बाजार लेकर पहुंचे। स्टाॅफ नर्स अंकिता सिंह ने हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहकर वहीं पर प्रसव कराने की जिद करने लगे। स्टाॅफ नर्स ने सूझबूझ से सामान्य प्रसव कराया। तीन शिशु स्वस्थ पैदा हुए। स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. डीके चौधरी ने बताया कि बच्चे स्वस्थ थे पर वजन कम था। दो शिशु का वजन कम होने के चलते महिला चिकित्सालय रेफर किया गया था।
विज्ञापन

प्रसूता नीलम की मां ने बताया कि वह शिशुओं को लेकर महिला चिकित्सालय पहुंचेख् वहां डाॅक्टर ने एनआईसीयू (निओनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) खाली न होने की बात कहकर ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया । वहां भी एनआइसीयू खाली नहीं था। ऐसे में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिवार के लोग गोरखपुर ले जाने की जगह घर लेकर चले गए। बृहस्पतिवार को एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी देखकर उन्हें अयोध्या लेकर जा रहे थे। रास्ते में उन दोनों की भी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed