फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman finds bundle of jewelery looted in broad daylight in field

Basti News: दिनदहाड़े लूटे गए गहनों की पोटली महिला को खेत में मिली

Sun, 15 Sep 2024 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Sep 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman finds bundle of jewelery looted in broad daylight in field
जिस महिला के साथ वारदात हुई उसी के हाथ पोटली लगने पर कई तरह की चर्चा
विज्ञापन

शुक्रवार को मिश्रौलिया धीश गांव में बदमाशों ने छीना था महिला के गहने
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। मिश्रौलिया धीश गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े घर के पीछे से आकर जेवर लूट ले जाने की वारदात का एक और संदेहास्पद पहलू रविवार को सामने आया। जो महिला बेहोश कर अपने गहने लूटने की बात बता रही है, उसी को घर के पीछे खेत में कान का झाला छोड़कर बाकी सारे गहने मिल गए। पुलिस ही नहीं आसपास के लोग भी हैरान हैं कि दो दिन बाद गहनों की पोटली उसी महिला को क्यों मिली, किसी दूसरे की नजर क्यों नहीं पड़ी। सीओ हर्रैया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि घटना शुरू से संदिग्ध लग रही है। महिला ज्यादा कुछ बता नहीं रही है। कोशिश है कि जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाए।
इससे पहले केस की तफ्तीश कर रहे एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर में गहने मिलने की सूचना पर पीड़िता कृष्णावती पत्नी शैलेश कुमार से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, कृष्णावती ने बताया कि रविवार की दोपहर में वह किसी काम से खेत की तरफ गई थीं तो काली पॉलिथीन दिखी। पास जाकर जब उसे खोला तो उसमें गहने रखे मिले। पॉलिथीन में मंगलसूत्र, नथनी व पायल मिला। कान का झाला नहीं था। पुलिस ने जेवर कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सनद रहे शुक्रवार की दोपहर कृष्णावती ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि दोपहर में घर के पीछे से दो लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर उसके घर में दाखिल हुए। उस समय वह नल पर कपड़े धो रही थी। पुलिस को उसने तहरीर दी है कि नकाबपोश बदमाशों ने उसके चेहरे पर कपड़ा रखकर दबा दिया। कपड़े में नशीला केमिकल लगा होने की वजह से वह बेहोश हो गई। दोनों उसके जेवर लेकर भाग गए। पुलिस के केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। एसपी की तरफ से वारदात के पर्दाफाश के लिए थाने के अलावा स्वाॅट, सर्विलांस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
घटना के पीछे किसी और कहानी का शक
पुलिस को शुरू से शक है कि इस वारदात के पीछे कुछ और कहानी हो सकती है। महिला के बयान में भी कभी बेहोश करने और कभी हाथापाई में जमीन पर गिरा देने की बात भी तर्क-संगत नहीं लगती। हालांकि, पुलिस अभी खुलकर कुछ बोलने से बच रही है, लेकिन काफी हद तक सच्चाई का उसे पता चल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed