फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies of high fever

तेज बुखार से पीड़ित युवती की मौत

Wed, 16 Oct 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of high fever
आचंल (फाइल फोटो)। - फोटो : BASTI
तेज बुखार से पीड़ित युवती की मौत
विज्ञापन

सिकंदरपुर (बस्ती)। रजवापुर गांव में तेज बुखार से पीड़ित युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मौत दिमागी बुखार से हुई है। परशुरामपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भास्कर यादव का कहना है सीएचसी पर युवती को इलाज के लिए नहीं लाया गया था। न ही उससे संबंधित कोई जांच रिपोर्ट देखने को मिली है। ऐसे में मौत का स्पष्ट कारण बताना मुश्किल है। यदि लखनऊ से दिमागी बुखार की रिपोर्ट मिलेगी तो गांव में निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रजवापुर गांव निवासी बृजलाल की 18 वर्षीय पुत्री आंचल आठ सितंबर को तेज बुखार से पीड़ित हुई। परिजनों ने एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन लाभ नहीं हुआ। 13 सितंबर को उसे जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया। 14 अक्तूबर की सुबह चिकित्सकों ने युवती की स्थिति गंभीर देख डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया। बुखार के चलते आंचल बेहोश हो गई थी, उसी हालत में परिवार के लोग उसे लखनऊ ले गए। 15 अक्तूबर की रात उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक लखनऊ में चिकित्सकों ने आंचल को दिमागी बुखार से पीड़ित होने की बात बताई थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि आंचल को पीलिया, खून की कमी व दिमागी बुखार के लक्षण पाए गए हैं। खबर है कि गांव में आंचल की मां इंद्रावती भी तेज बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed