{"_id":"6a0a11c31a55fc66e60488d6","slug":"woman-dies-in-car-accident-basti-news-c-207-1-bst1006-158820-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कार की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कार की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
नगर बाजार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा गांव के निकट शनिवार देर शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दुबखरा गांव की सुशीला (62) पत्नी रामगबुझावन शनिवार की देर शाम पैदल ही कहीं जा रही थी। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने हादसे में शामिल कार को भी कब्जे में ले लिया है। महिला की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बावत थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।