फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies after coming into contact with live electric pole

Basti News: बिजली के खंभे में उतरा करंट, महिला की मौत

Sun, 27 Sep 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after coming into contact with live electric pole
वाल्टरगंज। लगातार हो रही तेज आंधी-बारिश के बीच शुक्रवार को गणेशपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच स्थित लोहिया नगर में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लोहिया नगर निवासी बासमती निषाद (55) पत्नी स्व. नागेशर शुक्रवार को घर के पास स्थित पेड़ से बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने गई थीं। इसी दौरान पेड़ के पास लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही बेहोश गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के खंभे में करंट उतरने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed