फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman dies after being hit by a tractor-trolley.

Basti News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a tractor-trolley.
लालगंज। भाई को राखी बांधकर घर लौट रही महिला की शनिवार सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बारीघाट गांव के पास हुआ। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुंडेरवा क्षेत्र के अशरफपुर निवासी मीना देवी (50) शनिवार सुबह बरतानिया गांव स्थित अपने मायके गई थीं। वहां उन्होंने भाई रामभवन निषाद को राखी बांधी। इसके बाद वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान बारीघाट की ओर से गिट्टी लादकर बरतानिया की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रामफेर और वरुण के घर के पास उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed