फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Woman death3232

धवाय के मदरहवा में संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की मौत

Tue, 05 Nov 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Woman death3232
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के धवाय के मदरहवा पुरवे में मंगलवार को संदिग्ध हाल में नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर व जेठ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अंशु यादव (20) की मंगलवार को मौत हो गई। ससुराल के लोग फंदे पर लटक कर जान देने की बात कह रहे हैं, जबकि मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाया है। सोनहा पुलिस ने अंशु के भाई कम्मल यादव निवासी रामनगर थाना सोनहा की तहरीर पर पति जीतेंद्र यादव, जेठ रामजीत व ससुर दुखराम पर दहेज प्रताड़ना का अभियोग दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गयै है।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर सीओ सदर गिरीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार केके मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक सोनहा पंकज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ सदर गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कराकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। अंशु का विवाह इसी साल एक मई को धवाय गांव के जीतेंद्र यादव के साथ हुई थी। जीतेंद्र मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था। पांच माह पहले वह घर आ गया। जीतेंद्र के मुताबिक सोमवार को अंशु और उसके बीच किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। घर के सबी लोग जब काम पर चले गए तो अंशु घर से बाहर चली गई। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसने अंशु की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। जीतेंद्र ने बताया कि वह पिता के साथ सोमवार रात अंशु के मायके रामनगर भी गया था। मंगलवार सुबह मायके वाले भी धवाय पहुंचे। खोजबीन के बाद अंशु का शव गांव के बाहर एक पेड़ की डाली से लटकी मिली। इस पर मायके वालों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed