{"_id":"629b3cbfb880ae5d174ef7de","slug":"woman-body-found-hanging-from-latch-of-ceiling-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर में छत की कुंडी से लटकती मिली महिला की लाश, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर में छत की कुंडी से लटकती मिली महिला की लाश, गांव में मचा हड़कंप
Sat, 04 Jun 2022 04:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Jun 2022 04:36 PM IST
सार
सूचना पाकर थोड़ी ही देर में नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा लोहे का था। उसे खोलने के लिए गैस कटर मंगाया गया, जिसकी मदद से दरवाजे को काटकर पुलिस अंदर पहुंची। शव को नीचे उतरवाने के साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के नगर थानांतर्गत उग्रसेनपुर में एक महिला का शव बंद कमरे में कुंडी से धोती के सहारे लटकता मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काट कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। मायके पक्ष की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थानांतर्गत चौखड़ा बाजार की रहने वाली गुड़िया (28) की शादी बस्ती नगर थाना क्षेत्र के उग्रसेनपुर निवासी रवि गुप्ता के साथ हुई थी। दोनों की तीन संतानों में बेटा लक्ष्य (8), दिव्य (6) और सबसे छोटा अंश चार वर्ष का है। रवि अनाज की खरीद-बिक्री के साथ ही खाली दिनों में चाट की दुकान भी लगाता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रवि किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात करीब दस बजे गुड़िया ने कमरे का दरवाजा बंद कर छत की कुंडी में धोती के सहारे फांसी लगा ली। बच्चे जब मां के पास कमरे में जाने के लिए पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजनों ने झरोखे से अंदर देखा तो गुड़िया की लाश लटकती देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर थोड़ी ही देर में नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा लोहे का था। उसे खोलने के लिए गैस कटर मंगाया गया, जिसकी मदद से दरवाजे को काटकर पुलिस अंदर पहुंची। शव को नीचे उतरवाने के साथ ही घटनास्थल से पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।