फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wires of solvers connecting to Patna's coaching network

Basti News: पटना के कोचिंग नेटवर्क से जुड़ रहे साॅल्वरों के तार

Thu, 29 Jun 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 29 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Wires of solvers connecting to Patna's coaching network
बस्ती। यूपीएसएसएससी की परीक्षा में दूसरे की जगह बैठे साॅल्वरों का पटना (बिहार) के कोचिंग संस्थानों से कनेक्शन सामने आ रहा है। पकड़े गए तीनों साॅल्वर पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। अब तक की छानबीन में पता चला है कि कोचिंग के जरिए उन्हें दूसरे की जगह परीक्षा में बैठने का प्रस्ताव मिला था। अभ्यर्थियों की तलाश भी कोचिंग सेंटर के एजेंटों के जरिए की गई थी। जिसमें पटना का बबलू भी शामिल है। प्रति अभ्यर्थी पौने दो लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए अभ्यर्थियों से 25-25 हजार रुपये एडवांस लिए गए थे। पुलिस नामजद किए गए तीनों अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर शशांक शेखर राय और एसआई जनार्दन प्रसाद ने बताया कि इन सभी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, जिससे पटना, देवरिया और बस्ती के बीच नेटवर्क तैयार करने वाले असली नकल माफिया तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


मंगलवार को संपन्न हुई ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में यहां के दो परीक्षा केंद्रों से तीन साॅल्वर पकड़े गए थे। उनमें दो साॅल्वर राजकीय कन्या इंटर काॅलेज और एक प्रद्युम्न सिंह फार्मेसी कालेज परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया था। तीनों बिहार के निवासी हैं। वे तीनों देवरिया जिले के तीन अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा में शामिल हुए थे। गिरफ्तार साॅल्वरों ने बताया कि उनके साथ असली अभ्यर्थी भी आए थे लेकिन मामला खुलने के बाद वे रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


---

साॅल्वरों का अभ्यर्थी से नहीं है सीधा कनेक्शन

- साॅल्वरों और अभ्यर्थियों के बीच तीसरी कड़ी की भूमिका इसलिए भी तय मानी जा रही है क्योंकि साॅल्वर अभ्यर्थी के बारे में सीधे तौर पर कुछ नहीं जानते हैं। हालांकि परीक्षा देने वे लोग साथ ही पहुंचे, लेकिन पहले से उनमें कोई बातचीत या पहचान नहीं हुई थी। यह काम कोई तीसरा कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि उन्हें अभ्यर्थी के बारे में सिर्फ उतनी जानकारी थी, जितना आवेदन पत्र में भरा जाता है। इसके बाद उनके आधार कार्ड और पहचान पत्र तैयार कराए गए। साॅल्वरों ने उनके हस्ताक्षर की प्रेक्टिस भी की। तीनों साॅल्वरों में सिर्फ प्रद्युम्न सिंह फार्मेसी काॅलेज में पकड़ा गया साॅल्वर ही एक नाम बबलू बता पाया। बबलू के भी बारे में उसे ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

जेल भेजे गए गिरफ्तार साॅल्वर
- राजकीय कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को पकड़े गए दोनों साॅल्वरों को बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इनमें प्रकाश कुमार निवासी ग्राम सिरसिया पोस्ट विहरी बनकटवा थाना सिकरा जिला पश्चिमी चंपारण और मिथिलेश कुमार निवासी ग्राम व पोस्ट परसा थाना झंझारपुर जिला मधुवनी (बिहार) शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तीसरे सॉल्वर को मंगलवार को ही न्यायालय में पेश कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed