{"_id":"65469d8260c85f1152043704","slug":"winning-participants-in-state-level-competition-honored-basti-news-c-207-1-sgkp1006-6612-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राज्य स्तरीय स्पर्धा में विजयी प्रतिभागी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राज्य स्तरीय स्पर्धा में विजयी प्रतिभागी सम्मानित
Sun, 05 Nov 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
ठाकुर विजय राघव जी सरस्वती शिशु मंदिर गायघाट में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट, बस्ती। श्री ठाकुर विजय राघव जी सरस्वती शिशु मंदिर गायघाट में प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एकल विद्यालय के विजेता प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को गायघाट में विद्या भारती की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में आरएसएस के जिला प्रचारक अभय ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच पर लाकर निखारने की। सीमित संसाधनों में भी ये प्रतिभाएं खुद को निखार रही हैं। आज समाज के हर क्षेत्र में आधी आबादी ने योगदान दिया है।
एकल विद्यालय टीम के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि इस माझा क्षेत्र से विद्यालय की बालिका वर्ग की टीम ने प्रदेश स्तर पर टाॅप करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। अब ये बच्चियां महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील सिंह और संचालन जानकी प्रसाद ने किया। इससे पूर्व केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में उन्नाव जनपद की टीम को हराने वाली एकल विद्यालय टीम की कप्तान माधुरी गौतम, रंजना, रागिनी गौड़, शीतल, संध्या, लक्ष्मी, गुड़िया, प्रीती, शशिकला को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह श्रीराम जी, ओम प्रकाश तिवारी,सूर्य नारायण मिश्र, विजय नाथ पांडेय,बलराम गौंड आदि मौजूद रहे।