फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Winners of poster and rangoli competition were awarded at APN PG College.

Basti News: एपीएन पीजी कॉलेज में पोस्टर व रंगोली स्पर्धा के विजेता पुरस्कृत

Fri, 14 Aug 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Winners of poster and rangoli competition were awarded at APN PG College.
एपीएनपीजी काॅलेज में रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह के संबोधन से हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करना है। कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और देश की प्रगति में योगदान देना भी राष्ट्रधर्म है। रक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष डॉ. विष्णु कुमार जायसवाल ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं। ज्ञान, अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के माध्यम से भारत को मजबूत एवं विकसित बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सौम्या पाल के नेतृत्व में प्रतियोगिताएं कराई गईं। रंगोली प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. राजीव सिंह, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार सोनी और डॉ. फूलदेव यादव रहे। पायल ग्रुप ने प्रथम, नेहा ग्रुप ने द्वितीय, संध्या ग्रुप ने तृतीय और कौशर जहां ग्रुप ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed