फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   will recovery to secretry and pradhan

पांच ग्राम सचिवों, दो पूर्व प्रधानों से होगी 9.94 लाख की वसूली

Tue, 21 Sep 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
will recovery to secretry and pradhan
पांच ग्राम सचिवों, दो पूर्व प्रधानों से होगी 9.94 लाख की वसूली
विज्ञापन

विकास कार्यों में गड़बड़ी की पुष्टि पर 12 ग्राम सचिवों और पांच पूर्व प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी
संबंधित ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के बाद डीएम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में हुई गड़बड़ी पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ग्राम सचिवों और दो पूर्व प्रधानों से 9.94 लाख रुपये की वसूली का आदेश जारी कर दिया। वहीं, विकास कार्यों में अनियमितता की पुष्टि होने पर 12 ग्राम सचिवों और पांच पूर्व प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने कहा कि जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने बताया कि गत महीनों में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में अनियमितता से संबंधित आईजीआरएस एवं जनता दर्शन के माध्यम से कई शिकायतें मिली थी। जांच के उपरांत जिम्मेदार पूर्व ग्राम प्रधान एवं सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें सुनवाई का अवसर भी प्रदान किया। जिसके बाद पूर्व प्रधान एवं उत्तरदायी ग्राम सचिव के विरुद्ध शासकीय धनराशि की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। डीएम ने बताया कि कुदरहा विकास खंड के ग्राम पंचायत गायघाट (वर्तमान में नगर पंचायत गायघाट) पूर्व प्रधान सुमन से गबन की गई कुल धनराशि 4,48,427 रुपये की आधी धनराशि 2,24,214 रुपये की भू-राजस्व के बकाये की भांति वसूल का आदेश दिया गया है। ग्राम विकास अधिकारी (सेवानिवृत्त/तत्कालीन ग्राम सचिव ग्राम पंचायत गायघाट सत्यराम चौधरी से धनराशि 99,600 रुपये, ग्राम विकास अधिकारी तत्कालीन ग्राम सचिव ग्राम पंचायत गायघाट राम दरश से 1,24,614 रुपये, सल्टौवा गोपालपुर के ग्राम पंचायत पोखरभिटवा की पूर्व ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी चौधरी से 2,17,115 रुपये, ग्राम विकास अधिकारी/तत्कालीन ग्राम सचिव ग्राम पंचायत पोखरभिटवा राजन चौधरी से 74,100 रुपये, तकनीकी सहायक अशोक कुमार चौधरी से 1,15,869 रुपये की वसूली उनके मानदेय से करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत वर्मा से 1,43,014 रुपये उनके वेतन से वसूल करने का आदेश जारी किया गया है। सल्टौवा विकास खंड के ग्राम पंचायत रुद्रपुर की ग्राम प्रधान सुशीला एवं ग्राम सचिव से ग्राम पंचायत के गाटा संख्या 93/0.061 में जबरदस्ती खड़ंजा निर्माण कराकर शासकीय धनराशि के अपव्यय के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गौर विकास खंड के ग्राम पंचायत करमा सुजिया की पूर्व प्रधान नूरजहां ग्राम सचिव राम प्रकाश सिंह को शौचालयों के निर्माण की धनराशि अपात्रों को देने तथा निर्माण कार्य पूर्ण न कराने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। हर्रैया विकास खंड के ग्राम पंचायत गोभिया पूर्व प्रधान बृजलाल एवं ग्राम सचिव कुसुमलता सिंह को शौचालय की धनराशि को खाते से आहरित कर शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण न कराने, कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत नरायनुपर के पूर्व प्रधान श्रीभगवान एवं ग्राम सचिव योगेंद्र द्विवेदी ग्राम सचिव को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत चननी सियारोबास की पूर्व प्रधान गीता चक्रवर्ती व सात ग्राम सचिव अमर नाथ गौतम, सेराज अहमद, पूनम शर्मा, जग नरायन चौधरी, राम किशोर शर्मा, अरिमर्दन प्रताप मणि, भुवाल सिंह से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed