{"_id":"6a2da4130c63538ee9095744","slug":"wild-animal-attacks-dog-at-piperaul-ghat-panic-ensues-over-suspected-leopard-presence-basti-news-c-207-1-bst1006-160459-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पिपरौल घाट पर जंगली जानवर ने कुत्ते पर किया हमला, तेंदुए की आशंका में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पिपरौल घाट पर जंगली जानवर ने कुत्ते पर किया हमला, तेंदुए की आशंका में दहशत
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पिपरौल घाट के निकट शुक्रवार रात तेंदुए जैसे दिखने वाले जंगली जानवर ने एक कुत्ते पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबोच कर जंगल में लेकर चला गया। इसके बाद कुत्ता और तेंदुआ दोनों का पता नहीं चल सका है। तेंदुए की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। अगले दिन शनिवार को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली।
क्षेत्र के मनोरमा नदी पर पिपरौल घाट बना हुआ है। पुल के बगल घना जंगल है। ग्रामीणों के अनुसार बीती रात एक तेंदुआ देखा गया, वह सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। वन विभाग की टीम को उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की आकृति का एक जानवर घूमते हुए नजर आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए ने पहले एक बाइक सवार पर हमला किया, मगर वह बच निकला। तभी वहां पर कुत्ते भौंकने लगे, एक कुत्ते को तेंदुए ने दबोच कर जंगल में लेकर चला गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर सुबह वन दरोगा जगदीश प्रसाद, वन कर्मी रविंद्र सिंह, सुनील मिश्रा आदि की टीम मौके पर पहुंची। जंगल में कांबिंग करते हुए तेंदुए के रेस्क्यू का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीण रमेश कुमार, पिंटू पांडेय, रविंद्र कुमार, राम सुरेश ने बताया कि दो दिनों से तेंदुआ आबादी की तरफ आ रहा है। कप्तानगंज के रेंजर राजू प्रसाद ने बताया कि मनोरमा नदी के किनारे जंगलों में तेंदुआ, फिसिंग कैट अक्सर मिलते हैं, जो नजदीकी गांवों में जाकर शिकार खोजते हैं। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि काैन सा जानवर जंगल में है। पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है।