फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wife dragged 20 meters by bike

Basti News: पत्नी को बाइक से 20 मीटर घसीटा

Wed, 13 Mar 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Wife dragged 20 meters by bike
छावनी पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। कस्बे में पति से विवाद के बाद घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही पत्नी को बाइक से करीब 20 मीटर तक घसीट दिया। घटना राम जानकी मार्ग के बभनगांवा मोड़ पर हुई। महिला के हाथ-पैर मं गंभीर चोट आई है। सरे आम हुई इस घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी रूही सिंह बेटी व बेटे के साथ राम जानकी मार्ग पर सवारी का इंतजार कर रही थी। अचानक बाइक से आए पति अवधेश ने बच्चों कोबाइक से साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान महिला ने पति की बाइक को पकड़कर रोकने का प्रयास किया। इसके बाद पति ने बाइक से महिला को करीब 20 मीटर तक घसीट दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने युवक को पकड़कर थाना पर ले गई। काफी देर तक महिला दर्द से कराहते हुए अपने बच्चों के लिए रोती रही। कुछ देर बाद आसपास मौजूद लोग बच्चों को ढूंढकर महिला के हवाले कर दिया। घायल महिला अयोध्या जिले के मायके से पारिवारिक शादी में शामिल होने छावनी थाना क्षेत्र के शिवपुर आई थी। जहां पर पति से वाद विवाद होने के बाद अपने घर वापस जाने के लिए छावनी कस्बे में आई थी। सवारी का इंतजार करते समय घटना हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed