{"_id":"633b12ff80a6bc6d6250935d","slug":"wife-beat-up-child-tried-to-push-under-truck-basti-news-gkp4527333141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, बच्चे को पीटा, ट्रक के नीचे धकेलने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी, बच्चे को पीटा, ट्रक के नीचे धकेलने की कोशिश की
विज्ञापन

महराजगंज/गोटवा। हाईवे के कैप्टन नगर के निकट दंपती में तकरार हो गई। उसके बाद युवक ने पत्नी और बच्चे को पीट दिया। आरोप है कि उसने दोनों को ट्रक के नीचे धकेलने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने किसी तरह से दोनों को बचाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
हर्रैया थाना क्षेत्र के युवक की नगर थाना क्षेत्र में शादी हुई है। सोमवार को महिला के मायके पक्ष से कोई कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए युवक अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बाइक से गया था। दिन में तीन बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों लोग घर वापस आ रहे थे। रास्ते में किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नगर थाना क्षेत्र के कैप्टन नगर गांव के निकट अचानक युवक बाइक से उतरा और पत्नी और बच्चे की पिटाई करने लगा।
आरोप है कि दोनों को ट्रक के नीचे धकेलने लगा। यह देखकर राहगीरों ने किसी तरह युवक को एक किनारे करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और युवक को पकड़कर थाने लेकर चली गई। सूचना पर महिला के मायके के लोग पहुंच गए। नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है, मगर अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।