{"_id":"618ea1238f5e2718b769211e","slug":"wife-arrested-with-lover-basti-news-gkp4161198197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्यारोपी पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्यारोपी पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की हत्यारोपी पत्नी प्रेमी के साथ गिरफ्तार
पत्नी को विदा कराने ससुराल आए राकेश की कोल्हुई के पास मिला था शव
मृतक के बाबा ने दर्ज राजकेश की पत्नी व उसके प्रेमी पर दर्ज कराया था मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ/बस्ती। ससुराल आए सिद्धार्थनगर के युवक राकेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी लापता पत्नी पूजा यादव व उसके प्रेमी राजू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी नारकोटिक्स टीम के सहयोग से प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र की टीम ने शुक्रवार सुबह छह बजे क्षेत्र के बंजरिया मोड़ से दोनों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के आधार पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एक वर्ष से पूजा अपने मायके में ही रह रही थी। जहां उसका गांव के राजू चौधरी से संबंध हो गया। दीपावली के दिन पूजा का पति राकेश यादव उसे घर ले जाने के लिए अपनी ससुराल भैंसहिया आया था। उसी दिन पूजा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। आठ नवंबर को पूजा पति राजेश यादव के साथ बाइक से घर से निकली। योजना के अनुसार पीछे-पीछे उसका प्रेमी राजू भी आने लगा। सगरा-कोल्हुई मार्ग पर कोल्हुई गांव के डीह स्थित बाग के पास पहुंचने के बाद राकेश यादव की पत्नी ने शौच जाने का बहाना बनाया। इसके लिए वह बाग में झाड़ियों के पास गई। जहां साथ में अपने पति को भी बहाने से ले गई। पीछे से उसका प्रेमी राजू चौधरी भी पहुंच गया। जहां दोनों ने मिलकर राकेश की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वहां से दोनों फरार हो गए। आरोपितों की निशानदेही पर मौके से पूजा की टूटी हुई सैंडल व टूटी हुई चूड़ियां बरामद हुई हैं। बता दें कि सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी राकेश यादव (30) पुत्र हरिश्चंद्र उर्फ तौलू यादव की शादी भैंसहिया निवासी पूजा यादव पुत्री बुद्धिराम के साथ हुई थी। एक वर्ष पहले वह अपने मायके आई और तब से ससुराल नहीं गई थी। दीपावली के दिन उसका पति राकेश उसे ले जाने आया था। आठ नवंबर को दोनों साथ बाइक से निकले थे। मगर दोपहर के समय सोनहा थाना क्षेत्र के सगरा-कोल्हुई मार्ग पर कोल्हुई गांव के डीह स्थित बाग में राकेश यादव का शव मिला। उसकी पत्नी तभी से लापता थी। जिसके बाद शक की सुई पत्नी की तरफ घूमने लगी थी। घटना के अगले दिन मृतक के बाबा ने दोनों आरोपितों पर नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।