Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wife arrested for abetting suicide

Basti News: खुदकुशी के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wife arrested for abetting suicide
मुंडेरवा। पति ओंकार नाथ चौधरी (37) को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पत्नी शर्मिला देवी को गिरफ्तार कर लिया। पड़ियापार गांव निवासी ओंकर के पिता सुभाष चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बहू और उसके प्रेम पर खुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी पत्नी शर्मिला देवी को मुंडेरवा स्थित किराये के कमरे से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि ओंकार के पिता सुभाष चंद ने पुलिस को तहरीर देकर बहू पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed