फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   weather in tempreture

Basti News: उमस भरी गर्मी में दिनभर पसीना पोंछते रहे लोग

Sun, 03 Sep 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
weather in tempreture
गांधीनगर में गर्मी से परेशान युवातियां।
बस्ती। उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को लोग काफी परेशान दिखे। गर्मी के बीच लोग जैसे-तैसे कामकाज कर पा रहे थे। सड़कों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम थी। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच जैसे-तैसे लोग काम कर रहे थे। उमस भरी गर्मी में लोग सड़क किनारे नारियल पानी से लेकर नल से पानी पीते दिखे।
विज्ञापन

जिले में इस बार कम मात्रा में बारिश हुई, जिसका असर सभी खेती से लेकर लोगों तक पर पड़ रहा है। 27 अगस्त को हुई बारिश का पानी अब खेतों से सूख गया है। किसानों फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी का असर अब शरीर पर पड़ने लगा है। शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग भी राहत की खबर नहीं दे रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने और बारिश न होने के आसार दिख रहे हैं। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पश्चिमी हवा के कारण गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed