फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   We will evaluate at night only then we will be able to give the results on 29th March

Basti News: रात में करेंगे मूल्यांकन तभी 29 मार्च को दे पाएंगे परिणाम

Mon, 10 Mar 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 10 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
We will evaluate at night only then we will be able to give the results on 29th March
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए परीक्षा और परिणाम घोषित करने का जो कार्यक्रम जारी किया है, उससे शिक्षक परेशानी में पड़ गए हैं।
पांच दिन के भीतर उन्हें परीक्षा करवाने के साथ ही मूल्यांकन और रिपोर्ट कार्ड तैयार कर 29 मार्च को छात्र-छात्राओं में वितरित कर देना है। ऐसे में शिक्षक कह रहे हैं कि दिन में परीक्षा कराएं और रात में मूल्यांकन, तभी यह काम पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा अंतिम चरण में है और बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 24 से परीक्षा शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद के 2876 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले एक से आठ तक के 1.45 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से प्रश्नपत्रों की छपाई के आदेश दे दिए गए हैं। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, परिषदीय विद्यालयों में दिन में परीक्षा कराने के बाद रात में काॅपियों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे।

कक्षा एक से सात तक की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय के अध्यापक करेंगे। जबकि कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर संकुल न्याय पंचायत स्तर के अध्यापक करेंगे।
विषयवार अंक रिपोर्ट कार्ड पर अंकित करते हुए 29 मार्च को रिपोर्ट कार्ड वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed