{"_id":"68e02f09682397e65603dd30","slug":"water-hyacinth-filled-the-pond-causing-problems-in-immersion-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145107-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जलकुंभी सं पटा तालाब, विसर्जन में हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जलकुंभी सं पटा तालाब, विसर्जन में हुई परेशानी
Sat, 04 Oct 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र में मूर्तियों का विसर्जन करते लोग-
महादेवा। बनकटी ब्लॉक की बेहिल ग्राम पंचायत स्थित समय माता स्थान के पास का ऐतिहासिक तालाब उपेक्षा का शिकार है। धार्मिक आस्था का केंद्र यह तालाब नाग पंचमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दीपावली और छठ पूजा जैसे अनुष्ठानों का प्रमुख स्थल रहा है। दशहरा पर तालाब में जलकुंभी भर जाने से प्रतिमा विसर्जन में भारी परेशानी हुई।
ककरौली, सिंदुरिया और मसौना गांव से विसर्जन के लिए मूर्तियां लेकर पहुंचे श्रद्धालु तालाब की बदहाली देखकर हैरान रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन और ग्राम प्रधान की लापरवाही से समय पर सफाई नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली पर लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन और छठ पूजा भी इसी तालाब पर होना है। ऐसे में सफाई नहीं हुई तो श्रद्धालुओं को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि शिकायत मिली है और जल्द ही तालाब की सफाई कराई जाएगी।