{"_id":"613a4b058ebc3e5fa0786f8e","slug":"was-accused-of-kidnapping-for-revenge-basti-news-gkp4085670103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला लेने के लिए लगाया था अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला लेने के लिए लगाया था अपहरण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदला लेने के लिए लगाया था अपहरण का आरोप
एसओ ने बताया 2018 से लापता किशोरी खुद ही कहीं चली गई थी
किशोरी के पिता ने दो लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया था मुकदमा
कलवारी (बस्ती)। थानाक्षेत्र के एक गांव से 2018 में लापता हुई किशोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार 2013 में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए किशोरी के परिवार वालों ने पट्टीदारों पर बेटी को लापता करने का आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है और वह खुद ही कहीं भटक गई थी।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ओमप्रकाश व उनकी बहन यजपत्ता ने बेटी को लापता कर दिया है। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी। गांव के लोगों से पूछताछ में पता चला कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी और वह अपने आप कहीं चली गई है। ग्रामीणों के बयान से यह भी पता चला वादी मुकदमा तथा आरोपी के बीच 2013 में मारपीट हुई थी। इस मामले में आरोपी ने वादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि किशोरी को पुलिस खोज नहीं पाई है।