फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wanted for 15 months in wife's murder case, rewardee arrested

Basti News: पत्नी की हत्या में 15 माह से वांछित इनामी गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2026 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wanted for 15 months in wife's murder case, rewardee arrested
पुलिस की गिरफ्त में गैर इरादतन हत्या का आरोपी राजकुमार चौहान।- पुलिस - फोटो : 1
दुबौलिया। पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में करीब 15 माह से लापता 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दुबौलिया पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी से विवाद के बाद लकड़ी की पटिया से प्रहार करने की बात स्वीकार की है। दुबौलिया क्षेत्र के सुबरहा गांव निवासी राजकुमार चौहान उर्फ पाड़े (45) के खिलाफ उसकी 18 वर्षीय बेटी सोनाली की सूचना पर पत्नी की मौत के मामले में 20 जून 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, घटना 14 जून 2025 की रात की है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार लापता था।
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी न होने पर 28 अक्तूबर 2025 को न्यायालय से गैर जमानती वारंट लिया गया। 14 जनवरी 2026 को न्यायालय से संबंधित आदेशिका और फिर छह जून को कुर्की की कार्रवाई के लिए आदेश प्राप्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई भी की थी। 11 जून को उसके खिलाफ फरारी में आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस टीम ने विशेषरगंज बाजार के साड़पुर तिराहे पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 14 जून की रात पत्नी से बहस हो गई थी। इसी दौरान उसने लकड़ी की पटिया से पत्नी पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद डर के कारण वह भाग गया और पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी बढ़ाकर इधर-उधर छिपता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed