फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   want job make a call

मनरेगा : काम चाहिए तो फोन से भेजें संदेश, काम के आवंटन में पारदर्शिता लाने की अनूठी पहल

Sun, 27 Dec 2020 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
want job make a call
मनरेगा : काम चाहिए तो फोन से भेजें संदेश, काम के आवंटन में पारदर्शिता लाने की अनूठी पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मनरेगा के तहत कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत अब काम पाने के लिए न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही किसी की जीहुजूरी करनी पड़ेगी। ग्राम्य विकास विभाग ने इसके लिए बाकायदा मोबाइल नंबर जारी किया है, जिस पर एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश भेजकर कोई भी मनरेगा के तहत काम की मांग कर सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मनरेगा सेल के अपर आयुक्त योगेश कुमार का कहना है कि ग्रामीण लाभार्थियों को काम दिलाने में मदद को विभाग हमेशा तत्पर है, इसी के तहत यह नई पहल की गई है। मनरेगा सेल ने इसके लिए राज्य स्तर पर दो मोबाइल नम्बर- 9454464999 और 9454465555 जारी किया है। इसके साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को भी निर्देशित किया गया है कि वह भी ब्लाक के स्तर पर दो नंबर आवंटित करें और पंचायत स्तर पर उन नंबरों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित-प्रसारित करें। जिससे लोगों को मनरेगा के तहत काम पाने में सहूलियत हो। इसके तहत अब ग्रामीण लाभार्थियों को काम पाने के लिए इन नंबरों पर एसएमएस या व्हाट्सएप संदेश भेजना होगा। संदेश प्राप्त होने के बाद विभाग जल्द से जल्द लाभार्थियों को काम दिलाने का प्रयास करेगा। इसके लिए उनको बेवजह न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही कोई जुगत लगाने की जरूरत पड़ेगी। डीसी मनरेगा इंद्रजीत ने बताया कि जल्द ही सभी 14 ब्लॉकों के बीडीओ का नंबर जारी किया जाएगा। जिससे लोगों और अधिक सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed