फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Walterganj sugar mill management has raised the crushing of sugarcane

वाल्टरगंज चीनी मिल प्रबंधन ने गन्ने की पेराई से खड़े किए हाथ

Sun, 18 Feb 2018 12:47 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Sun, 18 Feb 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा चीनी मिल का शिलान्यास नहीं हुआ, बस्ती मिल के कलपुर्जों की नीलामी चल रही है और इस बीच अब वाल्टरंगज मिल प्रबंधन ने नो-केन बताकर गन्ना पेराई से ही हाथ खड़ा कर दिया है। जिला प्रशासन को लिखित सूचना देकर मिल प्रबंधन ने पेराई बंद करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


जिले के गन्ना किसानों में बेचैनी बढ़ गई है। वाल्टरंगज और रुधौली चीनी मिल से जुड़े करीब 34 हजार किसानों के सामने गन्ना बेचने की समस्या पैदा हो गई है। इन दोनों मिलों पर पिछले पेराई सत्र का लगभग 33 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें वाल्टरगंज चीनी प्रबंधन के खिलाफ बकाया न देने पर 26.44 करोड़ का आरसी भी जारी हो चुका है। वर्तमान पेराई सत्र में इस मिल पर 23 करोड़ बकाया हो चुका है। किसानों का कुल लगभग 50 करोड़ का बकाया है। इसी तरह रूधौली चीनी मिल पर किसानों का पिछले पेराई सत्र का 6.92 करोड़ और इस सत्र का 78 करोड़ बकाया है। इस तरह दोनों पेराई सत्र के बकाए की रकम लगभग 91 करोड़ तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed