फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Waiting for Ram Kishore's brother coming from Mumbai to file a complaint with the police.

Basti News: पुलिस को तहरीर देने मुंबई से आ रहे राम किशोर के भाई का इंतजार

Sun, 05 Jan 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Waiting for Ram Kishore's brother coming from Mumbai to file a complaint with the police.
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। पेरोल पर जेल से छूटे कप्तानगंज क्षेत्र के बरहटा निवासी राम किशोर गुप्ता की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

राम किशोर की पत्नी जनक नंदिनी का कहना है कि देवर मुंबई से आ रहे हैं। उनके आने के बाद तय किया जाएगा कि क्या करना है।
पोस्टमार्टम में भी राम किशोर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, इसलिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है। सबसे पहले लोगों का शक पुराने केस पर जा रहा है, जिसमें उसे जेल भेजा गया था। गांव के ही चौकीदार पर सोते समय हंसिया से वार करने का आरोप है। इसी आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उस हमले के पीछे की वजह भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि किसी ने साजिश कर हंसिया से चौकीदार पर हमला कराया था। एसएचओ उपेंद्र दुबे ने बताया कि बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहटा निवासी 50 वर्षीय राम किशोर गुप्ता बृहस्पतिवार को साइकिल से किसी काम से कप्तानगंज बाजार गया था। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन काफी खोजबीन की। मगर, पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार को गेहूं के खेत में उसका शव मिला था।प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed