{"_id":"62e581465e1f3d43ca67e913","slug":"vrhicles-colided-on-highway-mos-vijay-laxmi-gautam-safe-basti-news-gkp4455099191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मंत्री के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, वाहन क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मंत्री के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, वाहन क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षित
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन पर शनिवार की रात करीब नौ बजे नगर थाने के अमहट पुल के पास आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रही ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और उनके काफिले में शामिल पांच गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, मगर किसी को चोट नहीं आई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राज्य मंत्री सर्किट हाउस बस्ती पहुंचाया।
लखनऊ से देवरिया जा रहीं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का काफिला जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया पुलिस चौकी से आगे बढ़ा। अमहट पुल के पास आगे चल रही एक कार के चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। मंत्री के स्कोर्ट की गाड़ी कार में भिड़ गई। हादसे में मंत्री समेत उनके काफिले की सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, मगर किसी को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फुटहिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। चौकी प्रभारी ने कहा कि दुर्घटना हुई है, मगर किसी को चोट नहीं आई है।