फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Volunteers took out a rally and gave the message of environmental awareness.

Basti News: स्वयंसेवियों ने रैली निकाल पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश

Thu, 28 Mar 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Volunteers took out a rally and gave the message of environmental awareness.
गौर। पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में चल रहे एनएसएस शिविर में सावित्री बाई फुले इकाई के स्वयंसेवियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्वयंसेवियों ने रमवापुर गांव में पौधरोपण कर लोगों में पौधे वितरित किए। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन


पर्यावरण जागरूकता रैली महाविद्यालय से शुरू होकर गौर बभनान-मार्ग के रास्ते रमवापुर गांव पहुंची। जहां पर स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों को हरियाली का संदेश देते हुए कहा कि पौधे लगाओगे तो धरती हरा भरा रहेगी। जब चारों तरफ हरियाली होगा तो पर्यावरण स्वच्छ होगा। जब पौधे सुरक्षित रहेंगे तो मनुष्य भी सुरक्षित रहेंगे। इसके बाद स्वयंसेवियों ने गांव के सार्वजनिक स्थानों पर कई तरह के पौधे भी लगाए।महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ गजेंद्र उबारन गिरी ने कहा कि आज के समय में चारों तरफ हरियाली को काटा जा रहा है। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ रहा है
विज्ञापन


पर्यावरण को स्वच्छ रखना है तो सभी को पौधें अवश्य लगाना होगा। शिविर में छात्रा खुशबू, मोनिका, अंशू, रंजना, रूबी, शिक्षा, विजयलक्ष्मी, शायमा खातून ने सहयोग दिया। दीपा,प्रिया, सुषमा व छात्र राजेश,अनिल वर्मा,मायाराम,अखिलेश सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन सहायक आचार्य सत्य प्रकाश ने किया।इस मौके पर डॉ ललित कुमार गोयल,डॉ सुधीर कुमार,डॉ.सीमा जायसवाल,पूजा,रामप्रकाश वर्मा,पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed