{"_id":"69af2f96efedd3f778007c4e","slug":"volunteers-made-the-public-aware-about-traffic-basti-news-c-207-1-bst1001-154616-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वयं सेविकाओं ने आमजन को यातायात के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वयं सेविकाओं ने आमजन को यातायात के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
बस्ती। महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को प्रथम सत्र में स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के क्रम जन जागरूकता रैली निकाली। रैली को सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छात्राओं ने रैली को दौरान सड़क पर चल रहे आम राहगीरों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साह वर्धन किया। कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके हादसों से बचा जा सकता है। यदि सभी छात्राएं अपने घर और आसपास के लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगी तो काफी बदलाव नजर आएगा। द्वितीय बौद्धिक सत्र में सड़क सुरक्षा पर आधारित संगोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता प्रभारी निरीक्षक यातायात अवधेश तिवारी ने कहा कि जिस तरह जीवन में अनुशासन सफलता के लिए आवश्यक है, उसी तरह यातायात के नियमों का पालन भी जरूरी है। इससे सड़क हादसों में अप्रत्याशित वृद्धि पर रोक लगाई जा सकती है। यातायात नियमों की जानकारी सभी को होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमलेश कुमारी पांडेय ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर समाजशास्त्री डाॅ. रघुवर पांडेय, डॉ. सीमा सिंह, नेहा परवीन, डॉ. प्रियंका मिश्रा आदि मौजूद रहे।