फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Viral fever patients increased in hospitals

अस्पतालों में बढ़े वायरल फीवर के मरीज

Wed, 29 Sep 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increased in hospitals
जिला अस्पताल के ओपीडी में डाक्टर का इंतजार करते मरीज। - फोटो : BASTI
अस्पतालों में बढ़े वायरल फीवर के मरीज
विज्ञापन

बस्ती। जिला चिकित्सालय से लगायत सीएचसी-पीएचसी पर भीड़ बढ़ गई है। हर दिन औसतन 200 मरीज आ रहे हैं। इसका कारण तो चिकित्सक नहीं बता पा रहे हैं, मगर उनका मानना है कि मौसम में तब्दीली के कारण वायरल फीवर का प्रभाव है। बाल रोग विशेषज्ञों के मुताबिक वायरल का सर्वाधिक असर बच्चों पर पड़ रहा है।
जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों के मुताबिक बुधवार को जिला अस्पताल में वायरल फीवर के करीब 70 मरीज आए थे। इनमें अधिकांश बच्चे हैं, जबकि सीएचसी-पीएचसी से आने वाली रिपोर्ट में करीब 130 मरीज बुखार के मिले हैं। इसकी पुष्टि करते हुए जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने कहा कि मौसम का प्रभाव लोगों को बीमार बना रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ल ने कहा कि मौसम के प्रभाव से इन दिनों बच्चों की किलकारी प्रभावित हो रही है। बच्चे बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि मौसम को देखते हुए कूलर आदि बंद रखें। बच्चों को मच्छर से बचाने के भी घर में उपाय करें।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने कहा कि वायरल फीवर के मरीजों की संख्या हर दिन ली जाती है। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बुखार से पीड़ित मरीजों को सामान्य स्थिति में सीएचसी पर ही इलाज कर दिया जाता है। चूंकि यह बीमारी लक्षण युक्त होती है। ऐसे में दवा भी उसी आधार पर चिकित्सक तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed