{"_id":"6ac00880783ffc9cbe015c0d","slug":"viral-fever-increases-demand-for-coconut-water-prices-jump-basti-news-c-207-1-bst1005-168347-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वायरल बुखार ने बढ़ाई नारियल पानी की मांग, दाम में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वायरल बुखार ने बढ़ाई नारियल पानी की मांग, दाम में उछाल
विज्ञापन
कंपनीबाग पर बिक रहा नारियल संवाद
बस्ती। मौसमी बुखार और वायरल संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बाजार में नारियल पानी की मांग बढ़ गई है। मरीजों में कमजोरी और प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत के बीच तीमारदार नारियल पानी खरीदने पहुंच रहे हैं।
मांग बढ़ने का असर अब इसकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। कुछ दिन पहले तक 70 से 80 रुपये में बिकने वाला नारियल अब फुटकर बाजार में 90 से 100 रुपये प्रति पीस तक पहुंच गया है।
दुकानदारों के मुताबिक मांग बढ़ने से नारियल का स्टॉक आते ही बिक जा रहा है। थोक बाजार में कीमत बढ़ने से फुटकर विक्रेताओं के लिए पुराने भाव पर बिक्री करना मुश्किल हो गया है। बाहर से नारियल मंगाने पर परिवहन खर्च भी जुड़ जाता है। वहीं, हाल में आए चक्रवाती तूफान के बाद आपूर्ति प्रभावित होने से कीमतों पर और दबाव पड़ा है।
विज्ञापन
शहर में गांधीनगर, रोडवेज, मालवीय रोड, पुरानी बस्ती और फौव्वारा तिराहे के आसपास नारियल पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
वायरल और मौसमी बुखार से पीड़ित मरीजों के तीमारदारों के साथ सामान्य लोग भी नारियल पानी खरीद रहे हैं।