फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Message of truth, non-violence and service echoed on Gandhi-Shastri Jayanti

Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा और सेवा का संदेश

Sat, 03 Oct 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Message of truth, non-violence and service echoed on Gandhi-Shastri Jayanti
गांधी जयंती पर शपथ दिलाते मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव स्रोत सूचना विभाग
बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। विभिन्न स्थानों पर दोनों महापुरुषों के चित्र और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। तिरंगे को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान हुआ। सभागार में उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन सादगी और सिद्धांतों से परिपूर्ण रहा। उनके आदर्शों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

गोष्ठी में अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने देश की परिस्थितियों को समझते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचारों और नारों का समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि गांधी और शास्त्री ने सादगीपूर्ण जीवन जीकर समाज को प्रेरणा दी। संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने कहा कि सत्य और अहिंसा गांधी के प्रमुख अस्त्र थे।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने झंडा फहराया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर सत्य, अहिंसा और सेवा के आदर्शों को अपनाने की अपील की।
इसके बाद डीएम गांधी कला भवन पहुंचीं और गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने परिसर में आम का पौधा रोपा। कार्यक्रम में जीआईसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। बेहतर प्रस्तुति के लिए छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
मंडलायुक्त कार्यालय में सरस्वती बालिका विद्यालय रामबाग की छात्राओं अर्पिता, अदिति और रक्षिता ने संगीत शिक्षिका पंखुड़ी मिश्रा के निर्देशन में गांधी का प्रिय भजन प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में एडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, मो. काजी अनवार हुसैन, एसडीएम उमाकांत तिवारी, हिमांशु कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी वीना सिंह, धनंजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, रामदत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed