{"_id":"5a25907a4f1c1b6a678bfc55","slug":"villagers-protested-against-kotedar1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के विरोध में कार्डधारकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के विरोध में कार्डधारकों का प्रदर्शन
baati
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
विराोध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान।
गौर गांव के राशन कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ राशन और मिट्टी के तेल की कालाबाजारी करने और पिछले तीन माह से राशन का वितरण न करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को प्रधान की अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इन्होंने एडीओ पंचायत रामतेज वर्मा को ज्ञापन देकर उनसे कार्रवाई करने की मांग की।
सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में गौर गांव के राशन कार्ड धारक इंद्रावती, श्यामलाल, ओरीलाल, पवन कुमार, विनोद कुमार, बाबूलाल, बदलू, सुभाष चंद्र, मंजू, बाबूलाल, गुड़िया, सुशीला, कुसुम, वसी उल्लाह, संजय कुमार, कमला, झिनका, रंजीत, ममता सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर राशन और मिट्टी तेल के वितरण की मांग को लेकर कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इन लोगों ने विभाग से शीघ्र वितरण कराने की मांग की। बताया कि कोटेदार अमृतनाथ ने पिछले सितंबर से अभी तक गरीबों को मिलने वाला राशन और मिट्टी का तेल वितरण नहीं किया। कई बार इस बात को लेकर पूर्ति निरीक्षक हर्रैया को पत्र देकर और मौखिक रूप से भी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा गया कि अगर एक सप्ताह में वितरण नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।