फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers caught three suspects, two of them mentally ill.

Basti News: ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़ा, दो मनोरोगी

Mon, 22 Sep 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught three suspects, two of them mentally ill.
बस्ती। छावनी व गौर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने संदिग्ध और मानसिक रूप से अस्वस्थ युवकों को चोरी का संदेह कर पकड़ लिया। पुलिस की सक्रियता से बड़ी वारदात बच गई।
विज्ञापन

छावनी संवाद के मुताबिक, कस्बे में शनिवार रात पांडेय मोबाइल की दुकान के आसपास एक युवक संदिग्ध अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों ने पहचान-पत्र मांगा, लेकिन युवक अरूणराम पुत्र वरदोराम निवासी हरदी, मुजफ्फरपुर, कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को पकड़कर थाना में पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

सोनहा संवाद के अनुसार,क्षेत्र के करैली गांव में रविवार शाम करीब चार बजे वीरेंद्र चौधरी को बांस की झाड़ी में शराब पीते देखकर ग्रामीणों ने चोर समझ लिया। युवक बिहार के बेतिया जिले का रहने वाला और मंदबुद्धि पाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि वह अपने भाई के साथ गांव में प्लास्टर का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिनिच संवाद के अनुसार, थाना क्षेत्र के टिनिच बाजार में भी रविवार शाम एक 27 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक स्वेटर पहने बाजार में आया। स्थानीय लोगों ने पहचान-पत्र मांगने पर वह कुछ बोल नहीं पाया। लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाकर उसे पकड़ने की कोशिश की। तुरंत चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित चौकी लाकर आवश्यक दवा दिलाई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए युवक किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed