फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vikas Bhawan Employees Union election on 18th, hustle and bustle begins

Basti News: विकास भवन कर्मचारी संघ का चुनाव 18 को, गहमा गहमी शुरू

Wed, 15 Oct 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bhawan Employees Union election on 18th, hustle and bustle begins
बस्ती। विकास भवन कर्मचारी संघ बस्ती का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव 18 अक्तूबर को विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। मंगलवार को संगठन की बैठक में निर्णय लिया गया। इसमें सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष रामअधार पाल ने बताया कि छह पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं लेखा संप्रेक्षक का चुनाव होगा। पर्चा दाखिला, मतदान एवं परिणाम उसी दिन चुनाव अधिकारी की ओर से घोषित किया जाएगा। अधिवेशन में मुख्य अतिथि सीडीओ सार्थक अग्रवाल होंगे। इसके अलावा जिले के कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन में कर्मचारी समस्याओं, पुरानी पेंशन की बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन पर चर्चा सहित अन्य मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा। बैठक में महामंत्री ओम प्रकाश, रविंद्र कुमार, मुकेश सोनकर, अजय प्रताप नरायण पांडेय, सुजीत कुमार, मनोज कुमार, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अखिलेश शरण पांडेय, विकास गुप्ता, सुरेंद्र बहादुर पाल, इस्तियाक अहमद, धीरेंद्र यादव, राम लाल, दिनेश श्रीवास्तव, सुबाष चंद्र, संतोष वर्मा, अमित कुमार, कृष्णानंद शुक्ल, मो. अनस, आलोक चौधरी, सुमिरन प्रसाद, आशुतोष कुमार, मेराज अहम्मद, विरेंद्र प्रताप नरायण, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed