फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vijay Cricket Academy Sub Junior-A beat B by 15 runs

Basti News: विजय क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर-ए ने बी को 15 रनों से हराया

Fri, 24 Apr 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Vijay Cricket Academy Sub Junior-A beat B by 15 runs
बस्ती। पचेपड़िया स्थित क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को अंडर-10 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच सफेद गेंद और रंगीन ड्रेस में क्रिकेट मैच हुआ। 40-40 ओवर का वनडे प्रारूप मैच में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, जिसमें विजय क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर्स-ए ने बी टीम को 15 रन से हरा दिया। मैच का शुभारंभ राजीव कुमार ने टॉस कराकर किया। टॉस जीतकर विजय क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर-बी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सब जूनियर-ए ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। अभिनंदन चौधरी 60, कृषिव उपाध्याय 46, मोहित लखवानो 38 और ऋत्विज श्रीवास्तव 30 रन बनाए। सब जूनियर्स-बी की ओर से शिवाय श्रीवास्तव चार, दक्षेस चौधरी व युवराज ने दो-दो विकेट लिए। सब जूनियर-बी की टीम 38 ओवर में 10 विकेट खोकर सिर्फ 166 रन बना सकी। आदर्श विश्नानी 51, ऋषभ उपाध्याय 35, वैभव चौधरी 28, वैभव मिश्रा 23 रन बनाए। सब जूनियर्स-ए की ओर से अब्दुल अहद ने हैट्रिक के साथ पांच विकेट चटकाए। उज्ज्वल राज मिश्रा और अक्षज मिश्रा ने दो-दो विकेट, संयुक्त सैनी ने एक विकेट लिया। मैच क्रिकेट बीसीसीआई प्रमाणित लेवल-1 कोच अनिकेत उपाध्याय एवं भूतपूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी पृथ्वी सिंह और आईसीसी क्वालीफाइड कोच राहुल उपाध्याय की देखरेख में खेला गया। खिलाड़ियों की मेडिकल इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल की मेडिकल टीम मुस्तैद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed