फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Vidyut kendra panal Mashine Fired

अपडेट,,पैनल मशीन जली, कई इलाकों में बाधित रही विद्युत आपूर्ति

Wed, 29 Dec 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vidyut kendra panal Mashine  Fired
विद्युत केंद्र की पैनल मशीन जली, कचहरी क्षेत्र में बाधित रही बिजली
विज्ञापन

बस्ती। अमहट उपकेंद्र के 33 केवी के एक फीडर के इनकमिंग पैनल में मंगलवार शाम अचानक आग लग जाने से पैनल मशीन जल गई। लिहाजा उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो जाने से कचहरी व उससे लगे क्षेत्र में आपूर्ति ठप हो गई। कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। इस दौरान शहर के कई इलाकों में डेढ़ घंटे पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति ठप रही।
मंगलवार को शाम छह बजे उपकेंद्र पर पैनल जलने के डेढ़ घंटे बाद साढ़े सात बजे तक डमरुआ फीडर से आपूर्ति सामान्य कर दी गई, लेकिन इसके बाद भी कई इलाकों में बिजली आती-जाती रही। गोरखपुर से आई टीम ने बुधवार दोपहर 12 बजे जले पैनल को ठीक कर दिया, जिसके बाद आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया। दूसरे पैनल से कनेक्शन जोड़ने के बाद भी स्थानीय समस्या के कारण आपूर्ति को सामान्य करने में दिक्कत आई। लगातार हो रही बारिश व मौसम खराब होने के बाद से आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा रही। अवर अभियंता आशुतोष लाहिड़ी ने बताया कि बरसात के कारण पानी की टंकी, कटरा बाइपास, पतेलवा, डाक बंगले के पास, जेल स्थित बगीचे के पास सहित कई जगहों पर पेड़ की डाली तार पर टूटकर गिरने से समस्या हुई। इसके अलावा कई जगह पर इंसुलेटर दग गया था। पानी बरसने के कारण दगे इंसुलेटर को खोजने व उसे ठीक करने में समस्या आई। बुधवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति को सामान्य किया जा सका।
विज्ञापन

अमहट उपकेंद्र का इनकमिंग पैनल जल जाने से अमहट से होने वाली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उपकेंद्र के दूसरे पैनल से जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया। लोकल फाल्ट के कारण जगह-जगह बाधा उत्पन्न हुई। आपूर्ति अब बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार यादव, एसडीओ अमहट, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed