{"_id":"62d1c74fa62ff86a5a784a7c","slug":"vidyt-nigam-and-nagar-palika-not-coordination-basti-news-gkp4438298140","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग व पालिका के तालमेल के अभाव में बाधित है यातायात.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग व पालिका के तालमेल के अभाव में बाधित है यातायात.....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम व नगर पालिका के तालमेल के अभाव में यातायात बाधित
बस्ती। शहर के मालवीय मार्ग पर पिछले पांच माह से आवागमन प्रभावित है। इसका कारण यह है कि यहां सड़क तो चौड़ी हो गई। इसके बाद मुख्य नाले पर बनी पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ जिसमें पुलिया के नए हिस्से में छत निर्माण का कार्य पूरा होने के बावजूद लोगों की आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है लिहाजा स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।
बिजली का खंभा होने से रास्ते का उपयोग आम आदमी नहीं कर पा रहा है। जबकि खंभे को स्थानांतरित करने के लिए नगर पालिका ने आवश्यक धन भी बिजली निगम को मुहैया करा दी है। शहर की यातायात व्यवस्था दो मार्ग गांधीनगर व मालवीय रोड से होती है। एक वर्ष पहले मालवीय रोड के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो गया। इसमें शहर का बड़ा नाला सड़क को क्रास करता है। जिसकी पुलिया सड़क के सापेक्ष संकरी थी। पांच माह पहले इसी का चौड़ीकरण पालिका ने शुरू किया। इस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होना है। पुलिया के दोनों तरफ छत ढाल कर इसे पूरा कर दिया गया है। इसी हिस्से में बिजली का दो खंभा खड़ा है। जिसे हटाने के लिए पालिका ने निर्माण शुरू करने से एक वर्ष पहले 12 लाख रुपये विद्युत निगम को दे दिया, मगर अब तक यह खंभा निगम हटा नहीं सका है, जिससे पुलिया निर्माण के बावजूद रास्ता बहाल नहीं हो पा रहा है।
------
शहर का अति व्यस्ततम सड़क है मालवीय मार्ग
शहर के भीतरी भाग गांधी नगर से केवल छोटे वाहन संचालित होती है, मगर बड़े व भारी वाहनों के लिए मालवीय मार्ग का प्रयोग होता है। पुलिया पर यातायात बाधित होने के कारण यहां जाम लगा रहता है। 24 घंटे में इस पर करीब दस हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन
--------
नाला भी है बाधित
शहर का मुख्य नाला होने के कारण निर्माण के चलते बाधित है और इससे जुड़े नालों में पानी भर गया है। इसके चलते मोहल्लों में भी पानी भरने का खतरा है।
------
बोले, नागरिक
शहर के मालवीय मार्ग निवासी आशीष शुक्ला ने कहा कि शहर की महत्वपूर्ण सड़क होने के कारण चौड़ीकरण को लेकर लोगों में उत्साह था, मगर निर्माण में सुस्ती ने सभी को निराश किया है। महत्वपूर्ण सड़क को लेकर सिस्टम की बेरुखी समझ से परे है।
--
नागरिक संतोष पांडेय ने कहा कि जब तक खंभा नहीं हटेगा तब तक निर्माण पूर्ण नहीं हो पाएगा। इसके चलते जहां आवागमन प्रभावित है वहीं नाले का बहाव प्रभावित हो गया है, जिससे कई मोहल्लों में इससे लिंक नालों के रास्ते पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है।
---
बोलीं, वार्ड सदस्य
वार्ल्ड की सदस्य शांति शुक्ला ने कहा कि आम जन की समस्या को देखते हुए इस पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव पर पालिका ने सहानुभूति पूर्वक विचार का निर्माण शुरू कराया, मगर बिजली निगम के असहयोग से कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है।
-----
बोले, ईओ
नवागत ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि मामला संज्ञान में आ गया है। विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता कर खंभा हटवाया जाएगा।
-----
बोले, विद्युत निगम के एक्सईएन
एक्सईएन, विद्युत निगम मनोज कुमार गौड़ ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में आया है। शिफ्टिंग के लिए जो भी औपचारिकता है पूरा कर खंभा हटा दिया जाएगा।